Bhart Kumar के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता Manoj Kumar के निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक का माहौल छा गया है। इस दुखद समाचार पर अभिनेता Hyder Kazmi और Akhilndra Mishra ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके योगदान को याद करते हुए सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं
Read latest news neerexpress: अभिनेता Akhilndra Mishra ने Manoj Kumar के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। Manoj Kumar जैसे तकनीशियन मिलना बेहद कठिन है; वे अद्वितीय थे। उनके द्वारा बनाई गई फिल्में, जैसे ‘उपकार’, ने भारत की पूरी तस्वीर पेश की। ‘पूरब और पश्चिम’ में दो सभ्यताओं का समागम दिखाया गया, और ‘क्रांति’ जैसी शानदार फिल्में दीं। उनका योगदान बेमिसाल है और उनकी कमी सदा महसूस होगी।”

एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता Akhilndra Mishra और भोजपुरी अभिनेता Hyder Kazmi ने Manoj Kumar के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि Manoj Kumar ने भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया और देशभक्ति से भरी फिल्में बनाई। उनका निधन बेहद दुखद है, और ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।
BJP सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut ने Manoj Kumar के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा
BJP सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut ने Manoj Kumar के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “Manoj Kumar एक दिग्गज अभिनेता थे, जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जगाई। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है, और हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

फिल्म निर्माता और निर्देशक Madhur Bhandarkar ने कहा
फिल्म निर्माता और निर्देशक Madhur Bhandarkar ने कहा, “Manoj Kumar जी एक ऐसे कलाकार थे, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हिंदुस्तान ने एक ऐसे युग को जिया, जिसे Manoj Kumar ने आकार दिया। भारतीय फिल्म निर्माता हमेशा उनके योगदान को याद रखेंगे। उनकी फिल्में, जैसे ‘क्रांति’ और ‘पूरब और पश्चिम’, ने देश को बहुत कुछ दिया है।”
Read latest news neerexpress: अभिनेता Hyder Kazmi Manoj Kumar के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी नजर आए। उन्होंने कहा, “मुझे ये दुखद समाचार मिला है। मैं इस समय बिहार में शूटिंग कर रहा हूं। Manoj Kumar जी मेरे गुरु थे और उन्होंने मुझे पहला ब्रेक दिया। उन्होंने एक TV शो ‘भारत के शहीद’ बनाया था, जिसमें मैंने खुदीराम बोस का किरदार निभाया। वे मेरे निर्देशक थे और उनका योगदान मेरे करियर में अनमोल है।”
फिल्मी करियर की शुरुआत
कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1957 में “फैशन” से की। इसके बाद उन्हें 1961 में “कांच की गुड़िया” में महत्वपूर्ण भूमिका मिली, जहां उन्होंने सईदा खान के साथ अभिनय किया। उसी वर्ष “रेशमी रुमाल” और “पिया मिलन की आस” जैसी फिल्मों में भी उनका अभिनय देखा गया। फिर, 1962 में विजय भट्ट की “हरियाली और रास्ता” में माला सिन्हा के साथ उन्हें कास्ट किया गया।

Read latest news neerexpress: Manoj Kumar का भारतीय सिनेमा में योगदान अमूल्य है। उन्होंने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके योगदान को मान्यता देते हुए सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से नवाजा, और 2015 में Dada Saheb Phalke पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
Manoj Kumar की कुल संपत्ति
Manoj Kumar की कुल संपत्ति के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन विभिन्न स्रोतों, जैसे सेलिब्रिटी नेट वर्थ, के अनुसार, उनकी संपत्ति लगभग 20 Million dollars (करीब 170 Cror Rupye ) है।
Manoj Kumar का जन्म ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत (वर्तमान खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान) के एबटाबाद कस्बे में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनका असली नाम Harikrishna Giri Goswami है।